Delhi-NCR Weather Update: नोएडा-एनसीआर में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से नोएडा-एनसीआर में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी। नोएडा-एनसीआर में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने दो दिन तक नोएडा-एनसीआर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मध्यम कोहरा भी रहेगा।
कई इलाकों में कड़ाके की ठंड की चेतावनी
मौसम विभाग ने नोएडा-एनसीआर के साथ दिल्ली के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की है। 17 और 18 दिसंबर के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय धुंध या मध्यम कोहरा छाने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस बीच शाम और रात में हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है। दोपहर के समय आसमान साफ रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Delhi-NCR की हवा हुई जहरीली, GRAP 3 लागू, जानें किन वाहनों पर है रोक और क्या-क्या है पाबंदियां
संभावित तापमान
मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसंबर से शीतलहर की शुरुआत होगी, अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 19 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 20 दिसंबर को नोएडा-एनसीआर में घना कोहरा छाएगा, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

