Delhi Liquor Case: केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित आबकारी नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत को तलब किया है। इसी मामले में 21 मार्च को जांच एजेंसियों द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने गहलोत को समन जारी किया है. बता दें कि ईडी ने कैलाश गहलोत को आज पूछताछ के लिए पेश होने के लिए बुलाया है.
नजफगढ़ से विधायक है कैलाश गहलोत
आरोप है कि दिल्ली के नजफगढ़ विधानसभा से विधायक कैलाश गहलोत उस पैनल का हिस्सा थे जो अब खत्म हो चुकी शराब नीति का मसौदा तैयार किया था। सूत्रों के मुताबिक गहलोत को पूछताछ के लिए उपस्थित होने और पीएमएलए के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari Death: सुपुर्द-ए-खाक हुआ माफिया मुख़्तार अंसारी
बहरहाल, शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए सीएम अरविंद केजरीवाल 1 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में हैं। इससे पहले, दिल्ली की एक अदालत ने केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा था, जिसे बाद में बढ़ाकर 1 अप्रैल कर दिया गया था। इस मामले में सीएम केजरीवाल के अलावा पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है.

