Delhi Crime News: दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ब्रिटिश महिला का साथी है और उसे छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
एएनआई न्यूज के अनुसार, ब्रिटिश महिला ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से बातचीत शुरू हुई थी। महिला उससे मिलने के लिए भारत आई थी। महिपालपुर के एक होटल में कथित तौर पर दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों में से एक की पहचान कैलाश के रूप में हुई है, जिसने पीड़िता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी।
इंस्टाग्राम रील बनाने का है शौक
शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले की जानकारी ब्रिटिश उच्चायोग को दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा मयूर विहार निवासी कैलाश को इंस्टाग्राम रील बनाने का शौक है।
यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2025 Muhurat: होलिका दहन पर आज सिर्फ इतने देर ही है शुभ मुहूर्त, जानें पूजन विधि और धार्मिक मान्यताएं
कुछ महीने पहले उसकी लंदन निवासी महिला से सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई थी। महिला महाराष्ट्र और गोवा की यात्रा पर थी और उसने कैलाश से मिलने की इच्छा जताई। लेकिन कैलाश ने यात्रा करने में असमर्थता व्यक्त की और उसे दिल्ली आने को कहा। ब्रिटिश महिला ने ही महिपालपुर स्थित होटल में कमरा बुक कराया था।