Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 29 उम्मीदवारों की इस सूची में अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी के विरोधियों के नाम घोषित किए गए हैं। प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को नई दिल्ली विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है, जबकि रमेश बिधूड़ी को कालकाजी सीट से टिकट दिया गया है। साथ ही, आप से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए कैलाश गहलोत को बिजवासन सीट से मैदान में उतारा गया है।
बिजवासन से कैलाश गहलोत होंगे उम्मीदवार
29 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, बिजवासन से कैलाश गहलोत, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, गांधीनगर से अरविंदर सिंह लवली, मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा और जनकपुरी से आशीष सूद को टिकट दिया है।
इन्हें भी मिला टिकट
अन्य उम्मीदवारों में आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी (एससी) से राजकुमार चौहान, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, पटेल नगर से राज कुमार आनंद, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, आरके पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर से खुशीराम चुनार, बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज से रवींद्र सिंह नेगी, ओम प्रकाश शामिल हैं। विश्वास नगर से प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, सीमापुरी (एससी) से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर।
दूसरे दलों के नेताओं को मौका
बीजेपी नेतृत्व ने दूसरे दलों से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए नेताओं को भी मौका दिया है. इनमें करतार सिंह तंवर, राजकुमार चौहान, कैलाश गहलोत और अरविंदर सिंह लवली शामिल हैं।
29 उम्मीदवारों में दो महिलाएं
भाजपा द्वारा घोषित 29 उम्मीदवारों में दो महिलाएं हैं। रेखा गुप्ता को शालीमार बाग और कुमारी रिंकू को सीमापुरी (एससी) सीट से मैदान में उतारा गया है।