Dehradun Cloudburst: देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्रधारा में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे बादल फटने की घटना हुई। अचानक हुए मलबे से मुख्य बाजार और कई होटल क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 7 से 8 दुकानें पूरी तरह ध्वस्त हो गईं।
कार्डीगाड़ में बाजार तबाह, लोग फंसे
ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी के अनुसार, कार्डीगाड़ क्षेत्र में भारी मात्रा में मलबा आ गया। इस दौरान करीब 100 लोग मलबे में फंस गए, लेकिन गांव वालों की मदद से सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि बड़ी जनहानि नहीं हुई।
SDRF और पुलिस की Rescue Operation में दिक्कतें
आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, एसडीआरएफ और फायर टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई, लेकिन रास्ते पर मलबा जमा होने के कारण टीमें घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाईं। लोक निर्माण विभाग की JCB मशीन ने मलबा हटाने का काम शुरू किया।
नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, बस्ती खाली कराई गई
तमसा नदी रौद्र रूप में आ गई और टपकेश्वर मंदिर का शिवलिंग जलमग्न हो गया। प्रशासन ने मंदिर परिसर को खाली कराया। वहीं, सॉन्ग नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से आईटी पार्क क्षेत्र में भी मलबा आ गया। पुलिस ने स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी।
मसूरी में बारिश से मजदूर की मौत
मसूरी के झड़ीपानी इलाके में देर रात मलबा मजदूरों के कच्चे घर पर गिर गया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायल को अस्पताल पहुंचाया।
मुख्यमंत्री धामी ने किया हालात की समीक्षा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस और SDRF की टीमें राहत-बचाव में जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावित लोगों की सुरक्षा की कामना की।
Cloudburst से बढ़ा खतरा
देहरादून और मसूरी में बादल फटने की घटनाएं यह साफ संकेत देती हैं कि उत्तराखंड में अत्यधिक बारिश, आपदा और Landslide का खतरा लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को नदी-नालों के किनारे सतर्क रहना चाहिए और प्रशासन के निर्देशों का पालन करना चाहिए।
ये भी पढ़ें : Weather Update: आज के मौसम का हाल दिल्ली में गर्मी, यूपी-बिहार और महाराष्ट्र में Heavy Rainfall की चेतावनी
ये भी देखें : तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा, 5 दिन और 10 जिले, विरोधियों के साथ अपनों को भी संदेश

