सोशल मीडिया पर तिब्बत के 14वें आध्यात्मिक एवं धार्मिक गुरु दलाई लामा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे वह एक बच्चे के होठों को चूमने और फिर उसे अपनी जीभ चूसने के लिए कह रहे हैं। इस वीडियो के कारण उनकी काफी आलोचना की जा रही है और मामले की जाँच कर कार्रवाई की मांग की जा रही है। बता दें कि वायरल वीडियो मामले पर दलाई लामा ने अब माफी मांगी है। आध्यात्मिक गुरु ने कहा कि उनके शब्दों से पहुंची ठेस के लिए वो उक्त लड़के और उसके परिवार से माफी मांगते हैं। दरअसल वायरल वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को सम्मान देने के लिए जब एक बच्चा झुका, तब उन्होंने उस लड़के के होंठ पर चुंबन किया और फिर अपनी जीभ बाहर निकालकर चूसने को कहा।
दलाई लामा का विवादों से पुराना नाता
बता दें कि दलाई लामा की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि एक वीडियो क्लिप प्रसारित किया जा रहा है, जो हाल ही की एक मुलाकात को दिखाता है. जब एक युवा लड़के ने परम पावन दलाई लामा से पूछा कि क्या वह उन्हें गले लगा सकता है ? दलाई लामा अपने शब्दों से पहुंची ठेस के लिए लड़के, उसके परिवार के साथ-साथ दुनिया भर में उसके दोस्तों से माफी मांगना चाहते हैं। दलाई लामा मासूम और चंचल तरीके से अक्सर उन लोगों को चिढ़ाते हैं, जिनसे वे मिलते हैं। यहां तक कि सार्वजनिक रूप से और कैमरों के सामने भी चिढ़ाते हैं। उन्हें घटना पर खेद है।
बता दें कि दलाई लामा अक्सर अपने बयानों और कार्यों को लेकर विवादों में रहते है। इससे पहले वे साल 2019 में भी एक विवादित बयान दिया था जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया था। उस वक़्त उन्होंने कहा था कि उनकी उत्तराधिकारी एक महिला होगी, तो उसे आकर्षक होनी चाहिए। दलाई लामा की इस टिप्पणी की दुनिया भर में निंदा हुई थी। बाद में उन्होंने अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए क्षमा भी मांगी थी ।

