Covid 19 Latest Updates: भारत में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में देशभर में 529 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,093 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही 5 मरीजों की मौत भी हुई है, जिनमें 3 केरल, जबकि महाराष्ट्र और गोवा से एक-एक मौत की पुष्टि हुई है।
नया वेरिएंट JN.1 तेजी से फैलने वाला लेकिन हल्का
इस बार मामलों में उछाल का मुख्य कारण कोविड का नया वेरिएंट JN.1 माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह वेरिएंट अधिक संक्रामक है, लेकिन गंभीर बीमारी का कारण नहीं बनता। इसके लक्षण सामान्य होते हैं, जिनमें गले में खराश, सिरदर्द, खांसी, दस्त और सर्दी शामिल हैं।
एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने जानकारी दी कि JN.1 वेरिएंट तेजी से फैल रहा है, लेकिन फिलहाल यह घातक नहीं दिख रहा। अस्पताल में भर्ती होने की दर अभी भी कम बनी हुई है।
दिल्ली-NCR में भी बढ़ते केस, सरकारें सतर्क
दिल्ली-NCR (Covid 19 Latest Updates) में भी कोविड-19 के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। गाज़ियाबाद और गुरुग्राम में पॉजिटिव केस सामने आने के बाद संबंधित राज्य सरकारों ने अस्पतालों को सतर्क रहने और कोविड-उपयुक्त व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली सरकार ने भी अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा शुरू कर दी है और सभी अस्पतालों को कोविड तैयारियों के साथ रखने का आदेश दिया गया है।कोविड मामलों में उछाल को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक समीक्षा बैठक की है। इसमें सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में मॉक ड्रिल कराई जाए, टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाए और पॉजिटिव केसों के सैंपल्स लैब्स को भेजे जाएं ताकि नए वेरिएंट की पहचान हो सके।
ये भी पढ़ें : ED Raid: जेपी ग्रुप पर ईडी का शिकंजा, 12,000 करोड़ के घोटाले में 15 ठिकानों पर छापेमारी
ये भी देखें : Maharashtra Politics: नए वक्फ कानून पर भड़के ओवैसी!, आखिर क्यों घेरा मोदी सरकार?

