Covid-19 Latest Updates: नोएडा में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। जिले में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इनमें 11 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है और संक्रमित मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा ट्रैवल हिस्ट्री की गहन जांच में जुट गया है।
जिला स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल सभी संक्रमित मरीजों में केवल हल्के लक्षण ही देखे गए हैं और अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेशन में ही रखा गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब में भेज दिए हैं, ताकि संक्रमण के कारण और किसी संभावित नए वैरिएंट की पहचान की जा सके।
डिप्टी सीएमओ डॉ. टिकम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बेहद जरूरी है। लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहनें, हाथों की नियमित सफाई करते रहें और सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से फिलहाल परहेज़ करें।
संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला अस्पताल में एंटीजन टेस्टिंग कैंप लगाए जाएंगे, जिससे समय रहते संक्रमितों की पहचान हो सके और उन्हें आइसोलेट किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी में सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण नजर आएं, तो वे तुरंत जांच कराएं और खुद को दूसरों से अलग रखें।
ये भी पढ़ें : ED Raid: जेपी ग्रुप पर ईडी का शिकंजा, 12,000 करोड़ के घोटाले में 15 ठिकानों पर छापेमारी
ये भी देखें : Maharashtra Politics: नए वक्फ कानून पर भड़के ओवैसी!, आखिर क्यों घेरा मोदी सरकार?

