मुंबई एक ऐसा शहर जो चकाचौंध, ग्लेमेरस, फेम के लिए जाना जाता है और ये शहर रात में और भी ज्यादा जगमगा उठता है। मुंबई एक ऐसा शहर है जो रात में भी रफ्तार के मामले में थमता नहीं हैं। हर किसी का सपना भी होता है कि लाइफ में एक बार वो मुंबई जाए कुछ लोग तो एक्टिंग करियर के सपने को भी साकार करने के लिए मुंबई जातें हैं लेकिन सितारों की तरह चमकते इस शहर की हकीकत भी काफी काली रही है। आप इस बात से वाकिफ होंगे कि हर चमकती धमकती चीज़ सोना नहीं होती। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम तो आए दिन बहुत से लोग रखते है लेकिन सफल बहुत गिने चुने लोग ही हो पाते हैं।
सूरज पंचोली और जिया खान के मामले पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए सीबीआई की विशेष अदालत ने अभिनेता सुरज पंचोली को बरी कर दिया है।
कई ऐसी एक्ट्रेस रहीं है जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और सफल भी हुईं लेकिन कुछ ही समय बाद इंडस्ट्री से वो ऐसे गायब हुईं किसी ने आत्महत्या कर ली तो कोई गुमनामी भरी जिंदगी जीने लगीं ठीक ऐसा ही हुआ करीब नौ साल पहले आज ही के दिन अभिनेत्री जिया खान ने जब आत्महत्या का खौफनाक कदम उठाया था तब उनकी उम्र महज 25 वर्ष थी। जिया ने भले ही बहुत कम फिल्मों में काम किया था लेकिन इतनी कम उम्र में उन्होंने दर्शकों के बीच एक खास पहचान बना ली थी।
25 साल की जिया एक अमेरिकी नागरिक थीं, उन्होंने कई फिल्मों में बड़े स्टार्स के साथ काम किया था. जिया ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ ‘निशब्द’, चीनी कम, आमिर खान (Aamir Khan) के साथ ‘गजनी’ और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की सुपरहिट फिल्म ‘हाउसफुल’ में काम किया था। इतने कम समय में जिया उंचाइयों को छूने लगी थीं लेकिन वो कहते हैं ना जब आप सफलता की तरफ बढ़ते हो तो आपकी टांग खींचने वाले, आपको पीछे धकलने वाले लोग सामने आते हैं और आपको नीचे गिरा देते हैं।
जिया सफलता की तरफ बढ़ रहीं थी लेकिन 3 जून 2013 को एक्ट्रेस का शव उनके मुंबई स्थित घर पर मिला जिसके बाद कई सवाल खड़े हो गए की ऐसा क्या हुआ कि जिया ने इतनी कम उम्र में सुसाइड को गले लगा लिया। सीबीआई ने इस मामले में जब जांच की तो एक्टर आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे अभिनेता सूरज पंचोली पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया।
जिया ने सुसाइड से पहले सूरज पंचोली के खिलाफ एक लेटर लिखा था और अपने ऊपर हो रहे टार्चर , और धोखे को लेकर एक्ट्रेस ने बात लिखीं थी काफी वायरल हुईं थी। जिया ने लेटर में ये भी लिखा था कि सूरज पंचोली ने उनके साथ रेप किया, जिया ने लेटर में ये भी लिखा था कि मैंने हमारे बच्चे को अबॉर्ट करा दिया जब इसने मुझे बहुत गहराई से हर्ट किया। जिया जिंदगी में काफी कुछ हासिल करना चाहतीं थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका और उन्होनें मौत को गले लगा लिया। लेटर में उन्होनें कई ऐसी बातें भी लिखीं जिसे पढ़कर आपकी रूह कांप जाएगी।
IANS को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर सूरज पंचोली ने कहा था कि मीडिया ने जो भी मुझे लेकर लिखा है उसमें पांच प्रतिशत की भी सच्चाई नहीं है, उन्होंने सिर्फ एक ही तरफ की कहानी सुनी है। किसी ने मेरा वर्जन सुनने की जरूरत नहीं समझी। क्योंकि मैंने कभी पब्लिसिटी पाने के लिए ये नहीं कहा कि मैं निर्दोष हूं।
जिया खान की मौत के बाद से उनकी मां राबिया खान ने आरोप लगाया था कि सूरज पंचोली और उनके परिवार ने उनकी बेटी के साथ बुरा बर्ताव किया, उन्होंने सूरज पर जिया को अबॉर्शन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। अब सही फैसला करना अदालत पर निर्भर करता है।
वहीं सूरज की मां फैसला आने से पहले ही काफी सदमें में हैं उन्होंने कहा, ‘हमने फैसले के लिए 10 साल तक इंतजार किया है। ये हमारे बेटे के लिए नरक की तरह रहा। इस पूरे समय में हमें विश्वास है कि हमारे बेटे के साथ न्याय होगा। जब मेरा बेटी मेरी तरफ देखता है तो मैं उसका दर्द महसूस करती हूं।’

