धीरेन्द्र कुमार शास्त्री आज सुबह बिहार की राजधानी पटना पहुंच चुके हैं,आपको बता दें की खुद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी उन्हें गाड़ी से पिक करने आये थे
इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह उनका एयरपोर्ट पर इंतज़ार करते हुए भी नज़र आये साथ ही आपको बता दें की धीरेन्द्र शास्त्री का उनके चाहने वालों से भव्य स्वागत किया,लोगों का एयरपोर्ट पर मानो जत्था सा लग गया था आपको बता दें की बीजेपी सांसद राम कृपाल यादव ने भी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया |
धीरेन्द्र शास्त्री ने क्या कहा
धीरेंद्र शास्त्री ने एयरपोर्ट पर कहा कि बिहार हमार बा…रउआ सब ठीक बानी ना… वहीं हिंदू राष्ट्र के सवाल पर कहा कि मैं राजनेता नहीं हूं।पटना आने से पहले उन्होंने अपना एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें कहा- कैसे हो बिहार के पागलों। आप सभी परिवार के साथ हनुमंत कथा में सादर आमंत्रित हैं। करो भव्य-दिव्य तैयारी आ रहे हैं मुगदलधारी।साथ ही हिंदू राष्ट्र के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा- यहां नहीं तो क्या पाकिस्तान में हिंदू राष्ट्र की मांग करेंगे।
आईईडी से ब्लास्ट की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट
आपको बता दें की धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम में आतंकी हमला का भी अलर्ट बताया गया हैं आपको बता दें की नौबतपुर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है इतना ही नहीं जिला प्रशासन ने पत्र लिखकर आतंकियों, उग्रवादियों द्वारा आईईडी विस्फोट की आशंका जताई गई है।हालांकि सुरक्षा के तहत भारी संख्या में पुलिस तैनाती का आदेश दिया गया हैआपको बता दें की पत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि कैसे 2013 अक्टूबर में पटना के गांधी मैदान में हुई नरेंद्र मोदी की रैली में विस्फोट की घटना हुई थी। बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम में विस्फोट कर आतंकी उग्रवादी जान माल की क्षति पहुंचा सकते हैं।
कब हो रही धीरेन्द्र शास्त्री की कथा
दरअसल धीरेंद्र शास्त्री के लिए बनाए गए कथा स्थल का नाम ‘श्री राघवेंद्र नगर’ रखा गया है इतना ही नहीं मठ के ठीक सामने करीब 30 एकड़ जमीन में कथा स्थल तैयार हुआ है। 15 मई को दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक बाबा पर्चा निकालेंगे और कार्यक्रम के दौरान लोगों से पेर्सनली मिलेंगे भी 17 मई को विभूति वितरण होगा। तीन लाख स्क्वायर फीट में जर्मन पंडाल लगाया गया है। पांच हजार स्क्वायर फीट में मुख्य मंच बना है, जहां से धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा सुनाएंगे।

