उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव का दूसरा अउ आखिरी चरण 12 मई को समाप्त हो चुका हैं आपको बता दें की इससे पहले 4 मई को प्रथम चरण पूरा हो चुका हैं तो वंही उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज यानि शनिवार को हो रही है इन नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टियों में अपनी पूरी ताकत लगा दी थी प्रचार अभियान और जनसभा को सम्बोधित करने में,आपको बता दें की यूपी नगर निकाय चुनाव की मतगणना सुबह आट बजे से शुरू होगी|
क्या हैं इन जिलों का हाल
आपको बता दें की यूपी नगर निकाय चुनाव की मतगणना सुबह आट बजे से होगी.इसे लेकर सेंट्रल लखनऊ की डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा है कि इसके संबंध में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम लखनऊ पुलिस की ओर से सभी मतगणना केंद्रों पर किए गए हैं. मतगणना अभिकर्ता और प्रत्याशी की तरफ से फोन या किसी भी प्रकार का असलहा मतगणना केंद्र में लेकर जाने की अनुमति नहीं है. वहीं शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी.साथ ही कानपुर के नौबस्ता गल्ला मंडी में मतगणना के लिए लगाई गई 165 टेबल,आपको बता दें की 75 जिलों के 353 केंद्रों पर होगी यूपी निकाय चुनाव के वोटों की गिनती ,साथ ही 75 जिलों के 353 केंद्रों पर करीब 35,000 कर्मचारी मतगणना करेंगे. मेरठ में नगर निकाय चुनाव की काउंटिंग की तैयारी पूरी ,तो वंही दूसरी और लखनऊ दौलत गंज वार्ड का सबसे पहले आएगा रिजल्ट कानपुर में वोटों की गिनती के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा चुके हैं ,इस दौरान अयोध्या में 5 जगहों पर होगी मतगणना जो की 8 राउंड में पूरी होगी,इसी के साथ मुरादाबाद में 4 केंद्रों पर होगी मतगणना,शाहजहांपुर ने अपना पहला मेयर चुनने के लिए मतदान किया है. मेरठ और अलीगढ़ में 2017 में बसपा के मेयर थे, जबकि बाकी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा था |

