कर्नाटक विधानसभा सीटों की मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है और शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत के पार निकलती हुई दिखाई दे रही। 116 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 76 सीटों पर है और पिछड़ रही है।
कर्नाटक में बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी सत्ता गंवाती नजर आ रही है। कांग्रेस राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं बीजेपी लगातार कर्नाटक में अपनी जीत की दांव ठोकने पर अड़ी हुई है।
भाजपा नेता सदानंद गौड़ा ने बेंगलुरु में कहा, अभी कोई भी अंतिम फैसला देना जल्दबाजी होगी, 3-4 राउंड के बाद थोड़ा स्पष्ट होगा लेकिन यह भी अंतिम नहीं है, हर चरण में कड़ी लड़ाई है क्योंकि हमारे विपक्षी दलों (जेडीएस और कांग्रेस) ने आपस में हाथ मिला लिए हैं।
कर्नाटक चुनाव नतीजों पर बोलेते हुए बीजेपी नेता कांति शेट्टी ने कहा, बस एक चीज को लेकर हम दोबारा सत्ता में आ रहे हैं इसको लेकर हमें कोई दुविधा नहीं है। वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, हम जिन मुद्दों पर लड़े उनकी जीत हुई है। हम भारी बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। हमारी पांचों गारंटियों ने काम किया है, PM मोदी का नकारात्मक प्रचार काम नहीं आया है। अब बात की जाए कौन कहां से कर्नाटक सीटों की मतगणना में आगे औप कौम पीछे चल रहा है।
कर्नाटक में बीजेपी से कांग्रेस में गए जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ सीट से पीछे चल रहे हैं।
हलियाल से कांग्रेस के आरवी देशपांडे पीछे चल रहे हैं।
यशवंतपुर से बीजेपी के एसडी सोमशेखर पीछे चल रहे हैं।
कुमारस्वामी अपनी सीट चन्नापटना से पीछे चल रहे हैं।
वरुणा सीट से कांग्रेस के सिद्धारमैया आगे चल रहे हैं।
शिवमोगा सीट से बीजेपी आगे चल रही है।
हुबली सीट पर बीजेपी के महेश आगे चल रहे हैं।
मडकेरी सीट से कांग्रेस आगे चल रही है, बीजेपी का इस सीट पर कई सालों से कब्जा रहा है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के आए रूझानों में कांग्रेस के आगे होने को लेकर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट कर कहा, जय बजरंगबली, तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली।

