कर्नाटक विधानसभा सीटों की मतगणना जारी है रूझान आने शुरू हो चुकें हैं। कर्नाटक में 114 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। कांग्रेस 59 और बीजेपी 46 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। पार्टी 69 सीटों पर आगे है। बीजेपी को 54 सीटों पर बढ़त है। जेडीएस तीसरे नंबर पर है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। इस बार 2,615 उम्मीदवार मैदान में हैं। एग्जिट पोल में भाजपा की हार और कांग्रेस की जीत के अनुमान सामने आए थे और आज यानि 13 मई को दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर में जश्न का माहौल पहले से ही छाया हुआ है।
कर्नाटक के सीएम बोम्मई ने हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। बोम्मई ने कहा, राज्य के लिए बड़ा दिन है, उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार भी राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, हमें अपने कामों के आधार पर भरोसा है कि हमें बहुमत मिलेगा।
हमने आपको कर्नाटक का एग्जिट पोल 12 मई को बताया था कि अगर कर्नाटक में भाजपा हारती है तो आगामी आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। इसलिए बीजेपी ये चुनाव जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रही है लेकिन वहीं कांग्रेस बीजेपी को कर्नाटक से बेदखल करने में लगी हुई है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है।

