तीन साल तक कोरोना ने विश्वभर में आतंक मचाया था केरल से देश में कोरोना की शुरूआत हुई थी और एक बार फिर केरल से कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 (Corona New Sub-Variant) की दस्तक देश में हो चुकी है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक केरल में कोरोना नए सब वैरिएंट JN.1 के 300 मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
केरल के साथ साथ यहां पाए कोरोना नए सब वैरिएंट के केस
केरल के अलावा कर्नाटक में 13 मरीज कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 (Corona New Sub-Variant) के पाए गए हैं, तमिलनाडू में 12, गुजरात में 11, महाराष्ट्र में 10, तेलंगाना में 5, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 2, आंध्र प्रदेश, असम, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में एक-एक केस रिपोर्ट किए गए हैं पंजाब में एक और कर्नाटक में दो लोगों की मौत हुई है जिससे 6 मौते कोरोना के नए सब वैरिएंट से दर्ज हुईं हैं।
ये भी पढ़ें : Noida News : अलग अलग पैंतरे अजमा रहे जालसाज, लोगों से कर रहे लाखों की ठगी
गाजियाबद के भाजपा पार्षद हुए कोविड पॉजिटिव
बुधवार 20 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भाजपा पार्षद दल के सचेतक व शास्त्री नगर के पार्षद अमित त्यागी (Corona New Sub-Variant) कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे देश के लोगों की टेंशन फिर बढ़ गई है क्योंकि बड़ी मुश्किल से तो तीन साल बाद कोरोना से उभर पाए थे नॉर्मल लाइफ जीनी शुरू की थी और फिर से कोरोना के नए वैरिएंट ने परेशानी बढ़ा दी है। देशवासियों को फिर से सलाह दी जा रही है कि भीड़भाड़ वालों जगहों पर फिर से मास्क और सैनिटाइज लगाना शुरू किए जाएं।
एक्सपर्ट्स ने देश के लोगों को सावधान रहने के दिए निर्देश
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना ये नया वैरिएंट इम्यून सिस्टम को चकमा देने में ज्यादा असरदार है हालांकि वैक्सीन इस नए सब वैरिएंट JN.1 (Corona New Sub-Variant) के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करेगी इसलिए ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन थोड़ा खुद सावधान रहें मास्क भीड़भाड़ वालों में लगाएं, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। एक्सपर्ट्स ने कहा कोरोना के इस नए सब वैरिएंट पर नजर रखना भी जरूरी है जिससे देश को तीन साल वाली स्थिति से ना गुजरना पड़े। अगर बात की जाए कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 की तो इसके लक्षण बुखार, थकान, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, खांसी, कंजेशन, कुछ मामलों में स्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हैं सर्दी का मौसम है इसलिए ये लक्षण सबसे ज्यादा होते हैं इसलिए एक्सपर्ट्स ने कहा है कि सभी लोग अपना खास ख्याल रखें।

