Corona JN.1 Variant : कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 के मामलों में अब तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे के अंदर नए कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं जिससे अब एक्टिव मामलों की संख्या 2669 हो गई है।
इन राज्यों को खास सावधान रहने की आवश्कता
राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत को कोरोना के नए सब वैरिएंट से ज्यादा संभलकर रहने की आवश्कता है क्योंकि यहां कोरोना के फैलने की शुरूआत हो चुकी है यूपी के गाजियाबाद में 3 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं और एक तो भाजपा पार्षद दल के सचेतक व शास्त्री नगर के पार्षद अमित त्यागी संक्रमित हुए हैं।
कोरोना के नए सब वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी जारी
बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्क्रीनिंग और निगरानी करने की एडवाइजरी जारी की है। लोगों के लिए चिंता इसलिए बढ़ गई है क्योंकि क्रिसमस और नया साल आने वाला है और इस नए कोरोना सब वैरिएंट ने देशवासियों के लिए परेशानी बढ़ा दी है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि ये कोरोना की चौथी लहर है ये कहना जल्दबाजी होगी इससे ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना ये नया वैरिएंट इम्यून सिस्टम को चकमा देने में ज्यादा असरदार है हालांकि वैक्सीन इस नए सब वैरिएंट JN.1 के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करेगी इसलिए ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन थोड़ा खुद सावधान रहें मास्क भीड़भाड़ वालों में लगाएं, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
WHO और विशेषज्ञों ने कोरोना नए सब वैरिएंट को लेकर कहीं ये बातें
वहीं WHO का कहना है कि कोरोना के इस नए सब वैरिएंट के मामलों में वृद्धि हो सकती है खासकर उन देशों में जहां सर्दी अधिक पड़ती है। विशेषज्ञों का कहना है कि विश्व स्तर पर मामलों में बढ़ोतरी से पता चलता है कि जेएन.1 – एक ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट है जो मजबूत इम्यूनिटी वालों को भी आसानी से संक्रमित कर सकता है।

