कोरोना महामारी के कारण विश्व भर में लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इस महामारी के कारण न जाने कितने बच्चे अनाथ हो गए, न जाने कितने माँ – बाप असहाय हो गए। उस भयावह दौर से निकलकर लोग अब फिर से अपनी ज़िन्दगी की शुरुआत नए सिरे से कर रहे है लेकिन अब एक बार फिर प्रकृति को यह मंजूर नहीं है। कोरोना महामारी के मामले फिर से बढ़ने लगी है। इसके बढ़ने से लोगों की चिंताए भी बढ़ने लगी है। पिछले एक हफ्ते से डेली केसेज डराने लगी हैं।
बता दें कि इनफ्लूएंजा के चलते पहले से ही लोग बुखार-जुकाम के मामले बढ़ने पर मास्क पहनने लगे थे। डॉक्टर कह रहे थे कि इस फ्लू के लक्षण भी कोरोना जैसे ही हैं तो सतर्कता भी उसी तरह अपनानी होगी। हालांकि अब कोरोना फिर से फैलने लगा है। सार्स-कोव2 वैरिएंट पर नजर रखने वाले अंतरराष्ट्रीय और भारतीय साइंटिस्टों का कहना है कि भारत में कोविड के मामले बढ़ने की वजह XBB.1 परिवार का कोई वंशज हो सकता है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 699 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 435 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 4,41,59,617 मरीज ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट 98.79 प्रतिशत है। सक्रिय मरीजों के संख्या बढ़कर 6,559 हो गई है।
कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम के तहत देश में अबतक 220.65 करोड़ टीके लग चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 7,463 लोगों को टीके लगाए गए है। बता दें कि देश में अबतक 92.04 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 97,866 नमूनों की जांच की गई।

