बीबीसी(BBC) और ट्विटर (Twitter) के बीच पंगा हो गया है। ट्विटर ने बीबीसी के ट्विटर अकाउंट पर ‘गवर्मेंट फंडेड मीडिया’ का लेबल लगा दिया है, जिसे देखकर ‘बीबीसी’ के मालिक नाराज हो गए हैं। ट्विटर के इस बर्ताव से बीबसी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आपत्ति जताई है।
बीबीसी ने कहा ट्विटर को ये लेबल हमारे अकाउंट से तुरंत हटा देना चाहिए क्योंकि हम एक स्वतंत्र संस्था हैं। दरअसल बीबीसी के कई ट्विटर अकाउंट है जिसकी वजह से ट्विटर बीबीसी के सरकारी और गैर- सरकारी संस्थाओं की पहचान पर आधारित आधारित खास तरह के लेबल लगा रहा है और इसी में बीबीसी का 2.2 मिलियन फॉलोअर्स वाला अकाउंट भी उस दायरे में आ गया। ट्विटर ने ‘बीबीसी’ पर ‘गवर्मेंट फंडेड मीडिया’ यानी “सरकारी वित्त पोषित मीडिया” का ठप्पा लगा दिया है जिसके बाद दोंनो के बीच विवाद शुरू हो गया है।
बीबीसी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि हम इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने के लिए टि्वटर के अधिकारियों से बात कर रहे हैं। बीबीसी स्वतंत्र है, और ऐसा हमेशा से रहा है। हम ब्रिटिश जनता द्वारा लाइसेंस फीस के माध्यम से वित्त पोषित हैं।”
वहीं ट्विटर ने भी इस पर प्रतिक्रिया रखते हुए कि उसका ये लेबल उन अकाउंट्स पर लगता है जो सरकारी संस्थाओं के रूप में काम करते हैं या जिन्हें सरकार से फंड मिलता है। अब देखना होगा कि ट्विटर अपने इस कदम को पीछे लेते हुए बीबीसी पर लगे इस लेबल को हटाता है या नहीं?

