कर्नाटक विधानसभा सीटों की मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है और शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत के पार निकलती हुई दिखाई दे रही। 116 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 76 सीटों पर है और पिछड़ रही है।
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अब तक 224 सीटों में से 212 पर रुझान आए हैं। इनमें से कांग्रेस को 110, बीजेपी को 73, जेडीएस को 24 सीटों पर बढ़त मिल रही है। कांग्रेस को इस चुनाव में 43.4, बीजेपी को 36.4 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतों की गणना के बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शिमला में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचीं। कर्नाटक के साथ यूपी में निकाय चुनाव के भी नतीजे आ रहे हैं। यूपी नगर पालिका अध्यक्ष की 199 सीटों में से 97 सीटों पर बीजेपी, 41 पर एसपी और 19 पर बीएसपी के अलावा 37 पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है।
कर्नाटक में बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी सत्ता गंवाती नजर आ रही है। कांग्रेस राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं बीजेपी लगातार कर्नाटक में अपनी जीत की दांव ठोकने पर अड़ी हुई है।
भाजपा नेता सदानंद गौड़ा ने बेंगलुरु में कहा, अभी कोई भी अंतिम फैसला देना जल्दबाजी होगी, 3-4 राउंड के बाद थोड़ा स्पष्ट होगा लेकिन यह भी अंतिम नहीं है, हर चरण में कड़ी लड़ाई है क्योंकि हमारे विपक्षी दलों (जेडीएस और कांग्रेस) ने आपस में हाथ मिला लिए हैं।
कर्नाटक चुनाव नतीजों पर बोलेते हुए बीजेपी नेता कांति शेट्टी ने कहा, बस एक चीज को लेकर हम दोबारा सत्ता में आ रहे हैं इसको लेकर हमें कोई दुविधा नहीं है। वहीं कांग्रेस नेता

