कांग्रेस नेता राहुल गांधी आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं आज 21 सितंबर को दिल्ली के आनंद विहार रेलेव स्टेशन पर कुलियों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी उन्होनें कुली के कपड़े पहने, कुली का बैज लगाया और यात्रियों का सामान भी उठाया सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का ये वीडियो वायरल हो रहा है।
कुलियों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुनी उनकी समस्याएं
राहुल गांधी ने कुलियों से बातचीत करके उनकी समस्याएं सुनी और आश्वासन दिया कि वो सरकार के सामने उनकी सारी दिक्कतें रखेंगे और उनका हल जल्द से जल्द करवाया जाएगा। कुली और ऑटो ड्राइवर राहुल गांधी से मिलकर काफी खुश हुए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे
— NiwanTimes (@NiwanTimesInd) September 21, 2023
राहुल गांधी ने रेलवे स्टेशन पर कुलियों से बात की और उनकी समस्या के बारे में जाना
राहुल गांधी ने कुली की ड्रेस पहनी और बैच भी लगाया@RahulGandhi @INCIndia #RahulGandhi #AnandViharRailwayStation pic.twitter.com/R48RShZ8bK
कांग्रेस ने ट्विट कर लिखा- कुली भाइयों के बीच जननायक
दरअसल कुलियों ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया मीडिया पर खूब वायरल हुआ था उनकी इच्छा को पूरा करने के लिए राहुल गांधी आज दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पहुंच गए और आराम से कुलियों की बात सुनी और कहा कि भारत जोड़ो यात्रा जारी है।
कुली भाइयों के बीच जननायक pic.twitter.com/nor4tSyoR8
— Congress (@INCIndia) September 21, 2023
पहले भी देश की जनता के बीच पहुंच चुके हैं राहुल गांधी
ये पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ऐसे देश की जनता के बीच ऐसे लोगों से मिल रहें जो कि मेहनत कर के दो वक्त की रोटी कमाने के लिए समस्याओं से जूझ रहें कुलियों से पहले पुरानी दिल्ली में राहुल गांधी चाट और शरबत -ए- मोहब्बत का मजा लेते हुए दिखाई दिए थे और सोशल मीडिया पर उनका फोटो वीडियो जमकर वायरल हुआ था उसके बाद कर्नाटक में उन्होनें वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट और डंजो जैसे एग्रीगेटर्स के साथ एक रेस्तरां में मसाला डोसा और कॉफी का लुत्फ उठाया था और उनकी समस्याएं सुनी थी।
दिल्ली में राहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवर्स की समस्याओं को जानने के लिए खुद दिल्ली से ट्रक पर सवार होकर शिमला, अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में यात्रा की थी। अब कुलियों से मिले और उनकी समस्याएं जानी तो कांग्रेस ने एक्स पर ट्विट करते हुए राहुल गांधी को जननायक लिखा।

