कर्नाटक विधानसभा सीटों की मतगणना जारी है। हमने जो एग्जिट पोल आप लोंगो को 12 मई को बताया था वो सच साबित होते दिखाई दे रहें हैं कांग्रेस बीजेपी को कर्नाटक में पछाड़ती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी 113 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी 82 सीटों पर है।
कर्नाटक में कांग्रेस आगे बीजेपी पीछे
कर्नाटक विधानसभा की मतगणना जारी है रूझान लगातार सामने आ रहें और कांग्रेस बीजेपी को मात देती हुई नजर आ रही है। एग्जिट पोल से ही कांग्रेस की जीत के कयास लगाए गए और आज यानि 13 मई को जब रूझान सामने आ रहें हैं तो कांग्रेस के दिल्ली दफ्तर में खुशी और जश्न का माहौल पहले से ही छाया हुआ है। 107 सीटों से आगे चल रही कांग्रेस कर्नाटक में शुरूआती रूझान में बहुमत मिल चुका है।
बीजेपी लगातार ठोक रही अपने जीत के दावे
वहीं कर्नाटक के सीएम बोम्मई ने हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। बोम्मई ने कहा, राज्य के लिए बड़ा दिन है, उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार भी राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, हमें अपने कामों के आधार पर भरोसा है कि हमें बहुमत मिलेगा। बीजेपी प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने शुरुआती रुझानों पर कहा, फिलहाल यहां कांटे की लड़ाई है लेकिन अंत में हम सरकार बना लेंगे।

