कर्नाटक में सीएम की कुर्सी के लिए चार दिन तक लगातार मंथन के बाद इंतजार खत्म हुआ और फाइनली सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लग गई। वहीं डीके शिवकुमार कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री होंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक सरकार के गठन के लिए आम सहमति पर पहुंच गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु में होगा। वहीं हमने आपको बताया ही था कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होते ही विधायकों की बैठक 18 मई को बेंगलुरू में की जाएगी। शाम 7 बजे बेंगलुरू में विधायकों की बैठक होगी।

