Moto GP & UP International Trade Show : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आने वाले 23 सितंबर को नोएडा आएंगे, सीएम योगी ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित हो रहे मोटो गीपी बाइक रेस को देखने के लिए नोएडा आ रहें हैं। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के प्रबंधक द्वारा भेजे गए निमंत्रण को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार किया है। संभावना ये भी है कि सीएम योगी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में भी शिरकत करेंगे, जिसका आयोजन ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जाएगा।

मोटे जीपी में शिरकत करेंगे सीएम योगी
इंडियन मोटे जीपी का आयोजन यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आगामी 22 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक होगा, इसी सिलसिले में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के प्रबंधक ने देश के प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण भेजा था, जिसे सीएम योगी ने स्वीकार किया है और आने वाले 23 सितंबर को वह बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में शिरकत कर इंडियन मोटो जीपी बाइक रेस देखेंगे।
यह भी पढ़ें : घोसी उपचुनाव: 11 बजे तक 21 प्रतिशत मतदान, मुस्लिम मतदाताओं में उत्साह
अधिकारियों के साथ कर सकते हैं बैठक
सीएम के दौरे की जानकारी होते ही नोएडा के तमाम आला अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। काफी संभावना है कि रेस देखने के बाद सीएम गैतम बुद्ध नगर और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। सीएम योगी के सभी कार्यक्रमों के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें : स्टालिन के बयान पर बोले सपा सांसद राम गोपाल यादव, कहा धर्म के खिलाफ टिप्पणी निजी

