लगातार विवादों में रहने वाली फिल्म द केरल स्टोरी की बड़े परदे पर धमाकेदार एंट्री के बाद,फिल्म ने अच्छी कमाई की,आपको बता दें की फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ होने से लेकर अभी तक द केरल स्टोरी काफी विवादों में हैं,विरोधियों ने लाख कोशिश की लेकिन फिल्म की स्क्रीइंग नहीं रोक पाए,साथ ही आपको बता दें की इससे पहले द केरल स्टोरी को ममता बनर्जी में अपने राज्य में बैन कर दिया हैं,ममता बनर्जी का कहना हैं की यह फिल्म राज्य में विरोधियों को बढ़ावा देगी और साथ ही तमिलनाडु में भी फिल्म को बैन कर दिया गया हैं तो इसी पर द केरल स्टोरी के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने 8 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी,आपको बता दें की इस दौरान पश्चिम बंगाल में फिल्म पर लगे बैन को लेकर विपुल शाह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ये राज्य सरकारें और राजनीतिक पार्टियां फिल्म का विरोध क्यों कर रही हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म को पहले ही हरी झंडी दिखा दी है।
सीएम योगी देख सकते हैं द केरल स्टोरी
दरअसल हाल ही उत्तर प्रदेश में ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म को टैक्स फ्री किया गया हैं इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ बुधवार (10 मई) को स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म देख सकते हैं. साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट किया है कि द केरला स्टोरी को राज्य में टैक्स फ्री किया जाएगा इससे पहले मध्य प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री किया गया था. हालांकि, तमाम विवादों के बीच कई राज्यों ने इसे टैक्स फ्री कर दिया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार (6 मई) को द केरला स्टोरी फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का एलान किया था|
इन राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग
आपको बता दें की महाराष्ट्र और दिल्ली में भी फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठाई जा रही है इस दौरान महाराष्ट्र के नासिक में हिंदू सकल समाज का कहना है कि द केरला स्टोरी से लव जिहाद की पूरी प्रक्रिया लोगों के सामने आ गई है इतना ही नहीं हमें उम्मीद है कि सीएम एकनाथ शिंदे फिल्म को टैक्स फ्री कराएंगे. तो वंही आपको एक बार फिर बता दें की द केरला स्टोरी केरल राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है |

