मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्नाटक चुनाव को लेकर दौरे पर हैं। कर्नाटक चुनाव में सीएम योगी जमकर प्रचार कर रहें हैं। मिशन कर्नाटक पर कोप्पल पहुंचे सीएम
कोप्पल में उन्होनें जनसभा के संबोधित किया और कहा आज हमारा देश बदल चुका है, दुनिया में बड़ी ताकत बनकर भारत उभर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है, G-20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है।
लोग इस बात को मानते हैं कि 'मोदी हैं तो मुमकिन है' pic.twitter.com/CyePulPlZn
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 30, 2023
सीएम ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार में कोई कोई दंगा नहीं हुआ।2017 से पहले यूपी में दंगे होते थे, यूपी में पहले हर तीसरे दिन दंगा होता था। जबसे बीजेपी की सरकार देश में आई है लोगों का अब सरकार में विश्वास बढ़ा है। संकट के समय भारत ने दूसरे देशों की मदद भी की। कोरोना काल में गरीब,किसान को फ्री राशन दिया गया।
यह 'डबल इंजन की सरकार' का कमाल है… pic.twitter.com/kAq7m5d58a
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 30, 2023
कर्नाटक का रायचूर में भी सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया कहा कर्नाटक की धरती को कोटि -कोटि नमन। अयोध्या में राम , कर्नाटक में हनुमान, कर्नाटक में अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लिया था। श्रीराम -हनुमान की तरह UP- कर्नाटक यूपी भगवान राम की पावन धरती, सीएम योगी ने पीएम मोदी को देश का संकटमोचक कहा। आज यूपी में माफिया सर झुकाकर चल रहे आज किसानों को सम्मान मिल रहा, यूपी में डबल इंजन सरकार का दम दिख रहा है।
मैं प्रभु श्री राम के सेवक के रूप में श्री अयोध्या जी में आप सभी के सम्मान के लिए उत्सुक रहूंगा… pic.twitter.com/E3bReP4SZl
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 30, 2023
अब फिर PFI सिर उठा नहीं पाएगा। आज यूपी में दंगे नहीं , महोत्सव हो रहें हैं। कांग्रेस केवल परियोजनाओं की घोषणा करता था लेकिन बीजेपी की डबल इंजन सरकार में योजनाओं की घोषणा के साथ आम जनता आज लाभ उठा पा रही है।

