यूपी निकाय चुनाव 2023 के प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी पहुंच, जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के केंद्र व प्रदेश द्वारा संचालित तमाम योजनाओं की उपलब्धियों का बखान किया। साथ ही विपक्षी राजनीतिक दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें सभी वार्डों में उम्मीदवार भी नहीं मिले। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से भाजपा के सभी उम्मीदवारों को विजय दिलाने की भी अपील की। इसके बाद उन्होंने कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि अब किसी माफिया को या उसके गुर्गे को बुन्देलखण्ड के संसाधनों को लूटने नहीं दिया जाएगा। कुछ को जेल भेज दिया गया है कुछ को भेजने की तैयारी है।
कुछ को जेल में भेज दिया है कुछ को भेज दिया जाएगा
सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि जिनके हाथों में स्वतंत्रता के बाद विकास कार्य आया। उनके गुर्गों ने यहां डाका डालना शुरू किया। एक समय लगता था बुन्देलखण्ड की इज्जत भी लूट जाएगी। आज क्या नहीं है बुंदेलखंड में। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे, बुन्देलखण्ड की लाइफ लाइन है। अब हर प्रकार का उद्योग यहां लगेगा। यहां का नौजवान अब पलायन नहीं करेगा। अन्य स्थानों से लोग यहां रोजगार के लिए आएंगे। आरओ से शुद्ध पेयजल प्रदान करेंगे। अब यहां पानी की कमी नहीं होगी। अब किसी गुर्गे को बुन्देलखण्ड के संसाधनों को लूटने नहीं दिया जाएगा। कुछ को जेल में भेज दिया है कुछ को भेज दिया जाएगा।
पहलें युवाओं के हाथों में तमंचे थमाए जाते थे, हमने उन्हें टेबलेट दिया
उत्तर प्रदेश में जो कार्य बहन भाई व बुआ बबुआ की सरकार नहीं कर पाई उसे 5 वर्षों में भाजपा ने कर दिखाया। किसी गरीब को छेड़ना नहीं है और माफियाओं को सीना तान कर चलने नहीं देना है। और सरकारों में युवाओं के हाथों में तमंचे थमाए जाते थे। हमने उन्हें टेबलेट दिया। अब हमारे शहर स्मार्ट सिटी बन रहे हैं। झांसी की रानी के किले का लाइट एंड साउंड शो हमें स्वतंत्रता समर की याद दिलाता है। बिहारी लाल की शालीनता के चलते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया। आपसे अपील करने आया हूँ कि आप उन्हें जिताएंगे। जैसे रामतीर्थ सिंघल ने विकास कार्य किया वैसे ही ये भी कार्य करेंगे। फूल मैजोरिटी का बोर्ड बनाइए। उन्होंने जनता से कहा कि आपको आश्वासन देता हूं इनके नेतृत्व में मैं खजाने खोल दूंगा।

