यूपी में जबसे योगी की सरकार है तबसे कोई ना कोई बदलाव लगातार हो रहें हैं। अब सीएम योगी ने यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के सिलेबस में बड़ा बदलाव करते हुए ये ऐलान किया है कि अब स्कूलों में मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा।
शैक्षिक सत्र 2023-24 में 12वीं में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की किताब में से मुगल चैप्टर हटा दिया गया है। इसके अलावा 11वीं की किताब से इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव, औद्योगिक क्रांति, समय की शुरुआत पाठ हटाए गए हैं।
वहीं छात्रों के सिलेबस से इतिहास के चैप्टर हटाने को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा कि इस कदम को चुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। हमारे बच्चों को इतिहास के बारे में जो ऊल-जलूल पढ़ाया गया, उसको बदलने की जरूरत है। नए पाठ्क्रम से बच्चों का नजरिया बदलेगा। आज तुष्टीकरण, जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति खत्म हो गई है, जिससे राष्ट्र का भला हो रहा है।

