यूपी को उत्तम बनाने के लिए सीएम योगी अपना पूरा जोर लगा रहें हैं लगातार वो यूपी के अलग अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहें हैं। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को करीब एक हजार 45 करोड़ रुपये के 258 विकास कार्यों का तोहफा दिया। हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें जिले की करीब सभी विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले काम शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने करीब 334 करोड़ रुपये लागत के 56 कार्यों का लोकार्पण, जबकि करीब 712 करोड़ रुपये लागत के 202 कार्यों का शिलान्यास किया।
करोड़ो विकास कार्यों के साथ साथ सीएम योगी ने गोरखपुर में कई प्रमुख कार्यों का भी लोकार्पण किया जिसमें 14.09 करोड़ की लागत से भीटी, बांसगांव, गोला मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, 43.92 करोड़ रुपये से खजनी-सिकरीगंज मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, 23.69 करोड़ रुपये से पिपराइच-जगदीशपुर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, 15.33 करोड़ रुपये से सीहापार-घघसरा मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, 13.55 करोड़ रुपये से रामनगर कड़जहा से तरकुलानी रेगुलेटर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, खजनी में कुआनो नदी के बनकटा घाट पर सेतु पहुंच मार्ग व सुरक्षात्मक कार्य का लोकार्पण किया।
करीब 277 करोड़ 77 लाख से होने वाले पैडलेगंज-फिराक गोरखपुर चौक मार्ग चौड़ीकरण कार्य, 115 करोड़ 76 लाख की लागत से बनने वाला डोमिनगढ़ से गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के बीच समपार संख्या 162 ए पर पूर्व निर्मित गोरखनाथ ओवरब्रिज के समानांतर एक और दो लेन रेल ओवरब्रिज, 151 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से गोरखपुर आनंदनगर रेलखंड पर मानीराम-पीपीगंज के बीच समपार संख्या 14 सी पर बनने वाला रेल ओवरब्रिज जैसे विकास परियोजनाओं का भी सीएम योगी ने शिलान्यास किया।
सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीवन में खेल-कूद के महत्व पर भी जोर दिया। सीएम योगी ने कहा कि स्वस्थ होने के लिए खेल-कूद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। सीएम योगी ने गोरखपुर में 10.43 करोड़ की लागत से भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एथलेटिक्स ट्रैक, दर्शक दीर्घा और ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास किया। सीएम योगी ने इस कार्यक्रम में कहा, ‘जीवन में धर्म के साधन तभी पूरे हो सकते हैं जब शरीर स्वस्थ होगा।
कोई बीमार व्यक्ति किसी साधन को पूरा नहीं कर सकता, उसके लिए स्वस्थ होना जरूरी है। स्वस्थ होने के लिए खेल-कूद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।’ सीएम योगी ने सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य का उल्लेख करते हुए कहा, ‘कोई अगर सहजनवा सात साल के बाद आया होगा तो वह सहजनवा को पहचान नहीं पाएगा. सहजनवा में अब फ्लाइओवर है, यह फोर लेन से जुड़ा चुका है, यहां अटल आवासीय विद्यालय खुलने वाला है।’
खेल के महत्व पर सीएम योगी ने आगे कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने इसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए ‘खेलो इंडिया खेलो’ का नारा दिया था जो कि हकीकत बन चुका है। आज भारत का युवा ओलिंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियाड में मेडल लेकर आता है। यूपी का युवा भी नैशनल और इंटरनैशल जिस भी टूर्नामेंट में जाता है पहले की तुलना ज्यादा मेडल लेकर आता है। हमारी सरकार ने तय किया है कि हर गांव में खेल का मौदान जरूर देंगे। युवा कल्याण और बेसिक शिक्षा विभाग इस काम को बढ़ा रहा है।’

