देश के पहलवान लगातार 7 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे है और न्याय की मांग कर रहे है। आम लोग से लेकर राजनीतिक पार्टियां भी धरना दे रहे पहलवानो का समर्थन कर रहे है और आरोपी को सजा दिलाने की बात कह रहे है। अबतक देश के कई नेता जंतर मंतर पर पहुँचकर धरना दे रहे पहलवानों का हौसला अफजाई कर रहे है। बता दें कि हुड्डा, चौटाला, प्रियंका गाँधी, पप्पू यादव, सत्यपाल मालिक समेत कई नेताओं ने इन पहलवानो से जानतर मंतर पर मुलाकात की है और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
इसी कड़ी में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पहलवानों से मिलकर उनकर समर्थन किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि ‘हमारी बहनों के साथ दुर्व्यवहार किया। ऐसे व्यक्ति को तुरंत सजा देकर फांसी पर लटका देना चाहिए. जो भी भारत देश से प्यार करता है, वो पहलवानों के साथ खड़ा है।पूरा देश पहलवानों के साथ है।” केजरीवाल ने आगे कहा कि बहनों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए है।
गौरतलब है कि प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और धमकाने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन कर रहे है पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण को जेल में डाला जाए और सांसदी से इस्तीफा दे।

