दुनिया के सबसे लोकप्रिय और चर्चित क्रिकेट लीग इंडियन प्रेमियर लीग यानी आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत 30 मार्च से हो चुकी है। आज आईपीएल 2023 का छठा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम 7 :30 बजे खेला जाएगा।
बता दें कि करीब चार साल बाद चेन्नई की टीम अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी। इस मैच में चेन्नई की टीम इस सीजन की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। पिछले मैच में चेन्नई की टीम को गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था। तो वही लखनऊ की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। अपने पिछले मैच में लखनऊ की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनो की भारी अंतर से हराया था।
CSK vs LSG हेड टू हेड
गौरतलब है कि लखनऊ सुपर जायंट्स नई टीम है। इस फ्रेंचाइजी ने बीते साल ही आईपीएल में दस्तक दी है। पहले ही सीजन में लखनऊ की टीम ने शानदार खेल दिखते हुए प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही थी। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो सीएसके और लखनऊ के बीच सिर्फ एक मैच खेला गया है। आईपीएल 2022 में हुए इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। इस प्रकार मनोवैज्ञानिक बढ़त लखनऊ की टीम के पास है। हालाँकि अजा का मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

