कर्नाटक में कांग्रेस की जीत हो चुकी है और अब सीएम के चेहरे को लेकर पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री की कुर्सी की रेस के लिए अभी दो नाम लगातार चर्चाओं में हैं पहले हैं डीके शिवकुमार और दूसरे हैं पूर्व सीएम सिद्धरमैया। अब मामला कुर्सी का है तो मंथन पर मंथन कांग्रेस में जारी है।
सोमवार को भी कर्नाटक के सीएम चेहरे को लेकर चर्चा चली लेकिन नाम फाइनल नहीं हुआ और मंगलवार को भी कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया अभी बढ़त बनाए हुए हैं। शिवकुमार के मुकाबले उन्हें दोगुना विधायकों का समर्थन प्राप्त है। मंगलवार को भी कांग्रेस की बैठक जारी है कि कर्नाटक में किसको सीएम बनाया जाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पिछले दरवाजे से पहुंचे हैं। खरगे के आवास पर कर्नाटक के सीएम को लेकर मंथन चल रहा है।
कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार दिल्ली आ गए हैं। वे अपने भाई और सांसद डीके सुरेश के ऑफिस में पहुंचे हैं। अभी कर्नाटक में सीएम को लेकर मामला 50-50 चल रहा है कि किसके सर सजेगा मुख्यमंत्री की कुर्सी का ताज

