Child Labour : डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति पर पूर्णतः अंकुश लगाने तथा प्रदेश सरकार के द्वारा बालक/बालिकाओं के हितार्थ चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र बालक/बालिकाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से बाल कल्याण समिति/मिशन वात्सालय एवं विभागीय योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद स्तरीय बाल संरक्षण तथा किशोर/किशोरी सशक्तिकरण वार्षिक कार्य योजना में उल्लेखित विभिन्न मुद्दों यथा- अनाथ बच्चों का पुनर्वासन एवं पहचान, बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति की रोकथाम, बाल कल्याण समिति के कार्यों की समीक्षा, एक युद्ध नशे के विरूद्ध, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं सखी वन स्टॉप सेन्टर योजना आदि विषयों पर गहन समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्यमंत्री बाल सेवा (सामान्य) योजनान्तर्गत चिन्हित बच्चों को योजना से लाभान्वित किये जाने पर समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। इसी क्रम में उ०प्र० रानी लक्ष्मी बाई सम्मान कोष योजनान्तर्गत लम्बित प्रकरणों पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं नोडल मेडीकल ऑफीसर को निर्देशित किया गया कि प्रकरणों का निस्तारण यथाशीघ्र किया जायें। जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बालक एवं बालिकाओं के उत्थान को लेकर विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सभी अधिकारी गण आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित कराते हुये प्रत्येक पात्र बालक/बालिका तक प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ पहुंचाएं, ताकि कोई भी पात्र बालक/बालिका प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान को लेकर निर्देश दिए कि जनपद के प्रत्येक विद्यालय में जो प्रहरी क्लब बनाए गए हैं, उनमें नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं और निरंतर अभियान चलाकर यह भी सुनिश्चित किया जाए की किसी भी विद्यालय से 100 गज की दूरी पर कोई भी पान, बीड़ी, सिगरेट, गुटके की दुकान संचालित होती न पाई जाए, और यदि कोई भी दुकान संचालित होती पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध जुर्माना लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ये देखिए : BJP का कांग्रेस पर वार, राहुल को बताया ‘रावण’ | Ravan। BJP Poster | Niwan Times
जिलाधिकारी ने इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि उनके द्वारा सभी स्कूल प्रबंधकों को पत्राचार के माध्यम से अवगत करा दिया जाए कि वह भी यह सुनिश्चित कर लें कि उनके स्कूल के समीप कोई भी पान, बीड़ी, सिगरेट, गुटके की दुकान संचालित नहीं हो रही है और यदि कोई भी दुकान संचालित होती संज्ञान में आती है तो तुरंत इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए ताकि संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
जिलाधिकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि उनके द्वारा स्कूलों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कैंप का भी आयोजन कराया जाए ताकि बालिकाओं को सशक्त बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारीगण आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने को लेकर प्रभावी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की पुलिस उपयुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव भी रही मौजूद। इस बैठक में पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) प्रिती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण तथा अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

