महाराष्ट्र की सियासत में रविवार को ऐसा खेला हो गया अजित परिवार ने NDA ज्वाइन कर ली और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली कि शरद पवार के पैरों तले जमीन खिसक गई हालांकि एनसीपी चीफ शरद पवार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि हम पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए काम करेंगे। शरद पवार ने आगे ये भी कहा कि दो दिन पहले ही पीएम मोदी ने कहा था कि एनसीपी पार्टी खत्म है, मुझे खुशी है कि मेरे कुछ साथियों ने शपथ ली। हमने 6 जुलाई को नेताओं के साथ अहम बैठक बुलाई थी लेकिन उससे पहले मेरे कुछ सहकर्मियों ने बगावत का रूख अपना लिया।
महाराष्ट्र की सियासत रविवार 2 जुलाई को सुपर उठा पटक हुई जिसके बाद से अब राज्य के सीएम को लेकर भी चर्चा गरम हो गई है शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने दावा किया कि जल्द ही अजित पवार, राज्य के सीएम होंगे एकनाथ शिंदे का समय जल्द ख़त्म होने वाला है। उनके इस बयान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और एमएलसी अमोल मिटकरी ने बड़ा दावा किया है अजित दादा के साथ 35 विधायक हैं, मैं एनसीपी के साथ हूं और रहूंगा।
मिटकारी ने कहा पार्टी में कोई टूट नहीं हुई और पार्टी एकजुट है। मैं कल से यहां (अजति पवार के आवास) पर हूं। कई विधायक हमसे मिलने आए जिन 35 विधायकों ने कल अजित दादा का समर्थन किया था, वो आज भी हमारे साथ हैं। मिटकरी ने दावा किया कि अभी कई और नेता हमारे साथ आएंगे उन्होंने संजय राउत के बयान पर कहा कि मेरी मंगलकामना है कि शिवसेना नेता ने जो कहा है कि वो सच हो जाए उनके मुंह में घी शक्कर।
वहीं महाराष्ट्र के नए उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बंगले देवगिरि में उनकी पार्टी के विधायकों की अहम बैठक शुरू। अजित पवार के करीबी नेता और मंत्री बैठक में शामिल। दूसरी तरफ एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार आज सुबह अपने पुणे स्थित निवास स्थान से बाहर निकले हैं। माना जा रहा है कि वह आज पार्टी के बचे हुए नेताओं और विधायकों के साथ अहम् बैठक करेंगे। साथ ही इस बात की भी संभावना है कि वह पार्टी के बागी विधायकों और नेताओं पर एक्शन ले सकते हैं। फ़िलहाल वह यशवंत राव चव्हाण की समाधी स्थल पर जाने के लिए सतारा रवाना हुए हैं।
मिटकारी ने कहा पार्टी में कोई टूट नहीं हुई और पार्टी एकजुट है। मैं कल से यहां (अजति पवार के आवास) पर हूं। कई विधायक हमसे मिलने आए जिन 35 विधायकों ने कल अजित दादा का समर्थन किया था, वो आज भी हमारे साथ हैं। मिटकरी ने दावा किया कि अभी कई और नेता हमारे साथ आएंगे उन्होंने संजय राउत के बयान पर कहा कि मेरी मंगलकामना है कि शिवसेना नेता ने जो कहा है कि वो सच हो जाए उनके मुंह में घी शक्कर।
महाराष्ट्र में हुए इस खेल को लेकर अजित पवार के शिंदे सरकार में शामिल होने के पीछे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता ने शरद पवार का हाथ बताया है। एआईएमआईएम प्रवक्ता सैयद आसिम वकार ने कहा, अजित पवार खुद नहीं गए हैं। शरद पवार ने खुद चाल बिछाई है।