राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में इस गुरुवार को मौसम (Delhi Weather) में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, सोनीपत और रेवाड़ी के आसमान पर बादल छाए हुए हैं, साथ ही धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।
अगले 2 घंटों में हल्की बारिश संभव
Delhi Weather को लेकर मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 घंटों में उत्तरी दिल्ली, उत्तरपूर्वी दिल्ली, उत्तरपश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली और एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला समेत), सोनीपत, रोहतक और खरखौदा (हरियाणा), बागपत, खेड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ (यूपी) के आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश संभव है और हवाएं चलने की भी संभावना है।

Delhi Weather : 55 साल में सबसे गर्म रही मंगल की रात
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत भारत के पूरे उत्तरी इलाके में भीषण गर्मी और लू चल रही है। गर्मी का प्रकोप इतना है कि रात में भी राहत नहीं मिल रही है। लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली में मंगलवार की रात 55 साल में किसी भी महीने की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। रात करीब 10 बजे धूल भरी आंधी चली और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आंधी की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा थी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार की रात का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक है। 1969 के बाद से अब तक साल के किसी भी महीने में इतना अधिक तापमान कभी नहीं रहा।
बुधवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस
पिछला रिकॉर्ड 34.9 डिग्री सेल्सियस का था, जो 23 मई 1972 को दर्ज किया गया था। बुधवार को तेज धूप और ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार को भी गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा। अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। हवा में नमी का स्तर 47 से 31 फीसदी रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रीत विहार में सबसे अधिक और पूसा में सबसे कम 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को राहत के लिए पूर्वानुमान जारी किया। धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है। यलो अलर्ट भी जारी किया गया। रात को मौसम ने करवट बदली और लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया।

