यूपी निकाय चुनाव में दूसरे चरण के लिए 11 मई को होने वाला मतदान बसपा के लिए ख़ास चुनौतियों से भरा हैं आपको बता दें की यहीं वह चरण हैं जिसमे अलीगढ और मेरठ मेयर की सीटों के लिए मतदान होना हैं,और यहीं वो सीटें हैं जिन्हे बसपा ने 2017 में जीतकर सभी पार्टियों को चौकाया था,
साथ ही इस बार बसपा ने इन दोनों सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतार कर वोटों के ध्रुवीकरण की चाल चली हैं |
आपको बता दें की बसपा मेयर की सेटों पर इस बार दमदारी से चुनाव लड़ रही हैं साथ ही इन सीटों को जीतने के लिए मंडल प्रभारियों को वंही पर कैंप करने का निर्देश दे दिया हैं मायावती स्वयं लगातार इसकी जानकारी खुद ही ले रही हैं बसपा ने इस बार मीरुत और अलीगढ़ में मुस्लिम उम्मीदवारों को उतार कर वोटों के बटवारें की चाल चली हैं जिसमे बसपा प्रमुख मायावती ने मेरठ से हस्मत अली और अलीगढ़ से सलमान साहिद पर दांव लगाया हैं साथ ही बसपा इन दोनों सीटों को बचाएं रखना चाहती हैं इसलिए इन दोनों सीटों को लेकर बसपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई हैं |

