CBSE Board Result 2025 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज कभी भी जारी कर सकता है। छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता अपने चरम पर है, क्योंकि बोर्ड ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि परिणाम 15 मई तक जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में 13 मई की तारीख पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
कब और कहां आएगा रिजल्ट?
CBSE के 10वीं और 12वीं के नतीजे सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, DigiLocker और UMANG ऐप पर भी नतीजे देखे जा सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए रखें ये चीजें तैयार
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि छात्र पहले से ही अपना
- रोल नंबर
- एडमिट कार्ड आईडी
- स्कूल नंबर
- जन्मतिथि
इन सभी जानकारियों को पास में रखें, ताकि रिजल्ट आसानी से और जल्दी देखा जा सके।
डिजीलॉकर से रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले https://digilocker.gov.in या ऐप पर जाएं
- मोबाइल नंबर से लॉगिन करें (जो CBSE में रजिस्टर्ड है)
- Education सेक्शन में जाएं
- CBSE Class 10 या 12 Result पर क्लिक करें
- रोल नंबर डालते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
ये भी पढ़ें : Asaduddin Owaisi : “अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है” पहलगाम हमले पर बोले ओवैसी
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time

