CBSE Board ने 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए हैं रिजल्ट देखने के लिए इन दोनों वेबसाइट्स पर जा सकते हैं – results.cbse.nic और cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। लड़कियों ने लड़को को पछाड़ कर बाजी मारी है। ड़कियों का कुल पास प्रतिशत 90.68 परसेंट रहा। जबकि लड़कों का कुल पास प्रतिशत 84.67 प्रतिशत गया।
कुल पास प्रतिशत की बात की जाए तो इस बार का सीबीएसई रिजल्ट 87.33 परसेंट रहा जो पिछले सालों से बेहतर है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजों में इस साल त्रिवेंद्रम के छात्रों का पास प्रतिशत सबसे अच्छा रहा। यहां के कुल 99.91 परसेंट स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की वहीं दूसरे नंबर पर बेंगलुरू के छात्र-छात्राओं ने 98.64 नंबर हासिल कर बाजी मारी। जबकि तीसरे स्थान पर चेन्नई रहा 97.40 परसेंट के साथ। इस बार के सीबीएसई रिजल्ट में छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त कर धूम मचा दी है। लेकिन इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट यानी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी

