नई दिल्ली। (CBSE 12th Results 2024) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज कक्षा 12वीं और 10 वीं के परिणाम 2024 जारी कर दिया। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in. पर अपना परिणाम और स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
10वीं में 93.60% छात्र हुए पास
इस वर्ष सीबीएसई के 10वीं क्लास में कुल 22,38,827 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से 20,95,467 पास हुए हैं। इस बार परीक्षा में शामिल छात्रों का पास प्रतिशत 93.60% रहा है। इस बार 10वीं में लड़कियों का रिजल्ट 94.75% तो लड़कों का रिजल्ट 92.72% रहा है।
12वीं में 87.98% स्टूडेंट पास हुए
12वीं में 87.98% स्टूडेंट सीबीएसई के 12 वीं कक्षा में पास हुए हैं। जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों में उत्तीर्ण प्रतिशत लगभग 91.52% तो लड़कों का सिर्फ 85.12% है।
इन वेबसाईट पर कर सकतें हैं CBSE 12th और 10th Results 2024 की जांच
ऐसे चेक कर सकेंगे छात्र अपना परिणाम
सीबीएसई द्वारा 12 वीं और 10 वीं का परिणाम छात्र ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए छात्र को सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाईट पर अपनी जन्मतिथि, रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना आवश्यक है।
- अपनी मार्कशीट जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर ‘परिणाम’ अनुभाग पर क्लिक करें
- बोर्ड परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें
- निर्दिष्ट फ़ील्ड में रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें
- परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा और भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें।
- स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक आदि शामिल होंगे।