CBSE ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा की नतीजे घोषित कर दिए हैं। 93.12 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। रिजल्ट देखने के लिए इन दोनों वेबसाइट्स पर जा सकते हैं – results.cbse.nic और cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। सीबीएसई रिजल्ट जारी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई दी है।
12वीं की तरह 10वीं के रिजल्ट में भी लड़कियों ने बाजी मारी है सीबीएसई 10वीं में 94.25 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं, लड़के 92.27 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।
इस बार के सीबीएसई रिजल्ट में छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त कर धूम मचा दी है। लेकिन इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट यानी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी।
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में भी त्रिवेन्द्रम रीजन 99.91 फीसदी रिजल्ट के साथ टॉप पर है। यहां सबसे ज्यादा बच्चे पास हुए हैं। इसके बाद बेंगलुरु है। यहां देखें लिस्ट
त्रिवेन्द्रम रीजन- 99.91 फीसदी
बेंगलुरु – 99.18 फीसदी
चेन्नई – 99.14 फीसदी
अजमेर – 97.27 फीसदी
पुणे – 96.92 फीसदी
पटना – 94.57 फीसदी
चंडीगढ़ – 93.84 फीसदी
भुवनेश्वर – 93.64 फीसदी
प्रयागराज – 92.55 फीसदी
नोएडा – 92.50 फीसदी
पंचकूला – 92.33 फीसदी
भोपाल – 91.24 फीसदी
दिल्ली वेस्ट – 90.67 फीसदी
देहरादून – 90.61 फीसदी
दिल्ली ईस्ट – 88.30 फीसदी
गुवाहाटी – 76.90 फीसदी

