India-Canada News : भारत के सख्त एक्शन के बाद कनाडा बैकफुट पर आ गया। इसके थोड़ी देर बाद ही उसके बिगड़े बोल सामने आये हैं। कनाडा ने अपने नागरिकों को ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए भारत के जम्मू और कश्मीर की यात्रा करने से बचने की हिदायत दी है।
इससे पहले कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ड्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या को लेकर दिए गए अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि उनका बयान भारत को उकसाने या तनाव बढ़ाने के लिए नहीं था। उन्होंने कहा उनके बयान का मतलब उकसाना नहीं बल्कि निज्जर की हत्या पर भारत से सहयोग मांगना था।
यह भी पढ़ें:समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल पर सरकार के सामने रखी ये मांगे
उग्रवाद, आतंकवाद, अशांति और अपहरण का खतरा
इसके बाद कनाडा ने अपने ट्रैवल एडवाइजरी में कहा कि सुरक्षा को देखते हुए कनाडाई नागरिकों को जम्मू और कश्मीर, असम और मणिपुर की यात्रा न करें। इस एडवाइजरी में सुरक्षा का हवाला दिया गया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत के इन राज्यों में उग्रवाद, आतंकवाद, अशांति और अपहरण का खतरा अधिक है।
हालांकि, कनाडा द्वारा जारी की गई ट्रैवल एडवाइजरी में भारत के केंद्र शासित राज्य लद्दाख को लेकर कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। बता दें कि कनाडा सरकार ने अपने कनाडाई नागरिकों से अपील की है कि वह भारत के उत्तर पूर्वी राज्य असम और मणिपुर में जाने से बचें।
यह भी पढ़ें: Spa Center की आड़ में Sex Racket, छापेमारी में पकड़ी गई थाईलैंड की लड़कियां
पाकिस्तानी सीमा से सटे क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील
इसके अलावा पाकिस्तान की सीमा से सटे राज्यों को लेकर भी निर्देश दिए हैं, जिसमें पंजाब, राजस्थान और गुजरात शामिल है। एडवाइजरी के मुताबिक, कनाडाई नागरिकों को पाकिस्तानी सीमा से सटे 10 किमी के क्षेत्र में नहीं जाने को कहा गया है।
बता दें कि खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के पीएम ने भारत पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कनाडा की संसद में कहा था कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों का हाथ हो सकता है। इसके साथ ही कनाडा ने भारत के शीर्ष राजनयिक को भी बर्खास्त कर दिया। जिसके बाद भारत की ओर से भी एक्शन लिया गया है।

