मध्य प्रदेश में एक बड़ा हादसा हुआ आपको बता दें आज सुबह यानी मंगलवार को श्रीखंडी से इंदौर जा रही बस पुल से नीचे गिर गयी,बताया जा रहा हैं की इस हादसे में करीब 14 लोगों की मौत हुई हैं और 20 से ज़्यादा लोग घायल बताये जा रहे,हालाँकि ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव का काम भी शुरू हो चुका हैं साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका बताई जा रही हैं |ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस जवान घायलों की मदद करने में लगे हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक रवि जोशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर पहुंचे विधायक रवि जोशी से बातचीत में ग्रामीणों ने कहा कि रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती है। कई बार हमने बस वालों को टोका, लेकिन वह लोग दादागिरी करते हैं।
परिवार को मिलेगी आर्थिक सहायता
आपको बता दें की इस हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख जताया और सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है |

