भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली पुलिस के सामने पेश हो चुके हैं इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह का बयान भी दर्ज कर लिया हैं |

जंतर मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन लगातार जारी हैं,इसी बीच बड़ी खबर ये आयी की भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली पुलिस के सामने पेश हो चुके हैं इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह का बयान भी दर्ज कर लिया हैं की इसी के साथ दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह से कुछ दस्तावेज़ भी मांगे हैं हालांकि बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा है। सूत्रों की माने तो पुलिस के अनुसार, पहलवानों की शिकायत पर डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बयान दर्ज किया गया |
किसके सामने हुआ दर्ज बयान
दरअसल बृजभूषण शरण सिंह ने अपना बयान दिल्ली पुलिस की एसआईटी के सामने दर्ज कराया है.आपको बता की दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवान के आरोपों की जांच के लिए महिला डीसीपी की निगरानी में 10 सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है. सूत्रों के मुताबिक बृजभूषण का दो बार बयान दर्ज हुआ है.साथ ही बृज भूषण शरण ने अपनी सफाई में कुछ वीडियो सबूत और मोबाइल डाटा जमा करने की बात कही गई है.तो वंही दूसरी और पुलिस की माने तो बहुत जल्द एसआईटी दोबारा बृजभूषण से पूछताछ कर सकती है|
आरोप क्या था
आपको बता दें की भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 7 महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. इन पहलवानों की शिकायत पर दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है. आपको बता दें की पीड़ितों में एक नाबालिग भी है, जिसके मामले में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत केस दर्ज हुआ है. बृजभूषण शरण के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पहलवानों को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा था|
