उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद हत्याकांड के बाद एक बार फिर आज दहशत फ़ैलाने की कोशिश की गई है। प्रयागराज के गोबर गली में आज एक अज्ञात शख्स ने बम फेककर फरार हो गया है। बता दें कि उसी गली में माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा का भी घर है। बताया जा रहा है कि अज्ञात शख्स ने वकील विजय मिश्रा के घर के पास ही बम फेका है। हालांकि इस घटना में कोई हताहत की खबर नहीं आई है।
गौरतलब है कि बमबाजी की घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मौके पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद है।

