बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। वह देश के हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती है। वह एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, कंगना रनोट ने इसबार पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है। पंजाब पुलिस द्वारा खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चेतावनी दी है। उन्होंने इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रहे स्विगी इंडिया का एक पॉपुलर मीम का उदाहरण देते हुए लिखा दिलजीत जी ‘पोल्स आगई पोल्स’।
बता दें कि उस पोस्ट में कई प्रकार की दालों को दिखाया गया था जिस पर ‘पल्स आई पल्स’ लिखा हुआ था। कंगना ने अपने ट्वीट में दिलजीत को टैग करते हुए लिखा ‘बस कह रही हूं’। इसके अलावा कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक खालिस्तान स्टिकर भी एड किया हुआ था। इस पोस्ट में कंगना ने लिखा, “दिलजीत दोसांझ जी पोल्स आगाई पोल्स।”
सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ पर कटाक्ष करते हुए कंगना ने एक और स्टोरी शेयर की। जिसमें लिखा था, “खालिस्तानियों का समर्थन करने वाले सभी लोगों को अगला नंबर याद है, तुम्हारा है, पोल्स आ चुकी है, ये वो वक्त नहीं है जब कोई भी कुछ भी करता था, देश के साथ गद्दारी या टुकड़े करने की कोशिश अब महंगा पड़ेगा।”
गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नही है जब कंगना ने दिलजीत पर निशाना साधा है। इससे पहले कंगना और दिलजीत के बीच 2020 में शाहीन बाग में सीएए को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान भिड़ंत हुई थी।

