उत्तर प्रदेश में 29मई को विधान परिषद की दो सीटों पर उपचुनाव हुआ जिसमें बीजेपी ने जीत हासिल कर ली। भाजपा के दोंनो उम्मीवारों पद्ममसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह ने यूपी का MLC चुनाव जीता। बीजेपी के पद्मसेन चौधरी को मिले 279 वोट मिले वहीं बीजेपी के मानवेंद्र चौधरी को 280 वोट मिले।
भाजपा को इस MLC चुनाव में फायदा मिला क्योंकि कुछ विधायकों ने वोट ही नहीं डाला जिनमें कांग्रेस पार्टी के दो विधायकों, बसपा के एक विधायक और सपा के एक विधायक ने वोट नहीं किया। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख बृजलाल खबरी ने बताया, ‘‘पार्टी द्वारा एमएलसी चुनाव में किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं करने का फैसला किया गया था, इसलिए पार्टी के दोनों विधायकों ने वोट नहीं डाला।’’
कांग्रेस के दो विधायक आराधना मिश्रा और वीरेंद्र चौधरी हैं. मतदान नहीं करने वाले बसपा के इकलौते विधायक उमा शंकर सिंह ने कहा, ‘‘मैं मतदान केंद्र पर वोट डालने नहीं पहुंच सका।

