राजस्थान और बंगाल में महिलाओं एवं दलितों पर अत्याचार के विरोध में आज संसद भवन के गांधी के प्रतिमा के सामने भाजपा के सभी सांसदों के साथ धरना प्रदर्शन किया और मांग किया गया कि राजस्थान में न्याय बहाल हो और सभी को न्याय मिले महिलाओं के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं पर सख्त से सख्त कार्यवाही करें और राजस्थान सरकार और बंगाल सरकार को बर्खास्त करें।
राजस्थान से भाजपा के सांसद सीपी जोशी ने कहा कि अगर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत उनकी सुरक्षा को लेकर कुछ कर नहीं सकते तो इस्तीफा दे दें। पिछले तीन सालों से राजस्थान में महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं काफी बढ़ गई और कानून लाचार हो गया है। राजस्थान का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है पहले वह अपनी अस्मिता के लिए अपनी इज्जत के लिए जौहर तक कर लेती थीं लेकिन आज कलयुग में बड़ी विंडमबना हो चली है कि महिलाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
सीपी जोशी ने अशोक गहलोत के साथ साथ प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा कि वो एक महिला होकर भी राजस्थान में महिलाओं की इज्जत के लिए कुछ नहीं कर पा रही हैं। भाजपा के सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पीएम मोदी की सरकार में महिलाओं के लिए शौचालय बनवाए गए और उनकी सुरक्षा के लिए बहुत कुछ किया।