भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन शोषण के आरोपों को लेकर उन्होनें आज प्रेस कांफ्रेंस की । एफआईआर दर्ज होने के बाद बोले भाजपा सांसद। मुझे सुप्रीम कोर्ट पर आस्था और विश्वास है। एफआईआर की कॉपी नहीं है लेकिन दर्ज हो गई है। मुझे पुलिस और जाँच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है।
शरण सिंह ने पीसी में कहा कि जांच एजेंसी जहाँ उचित समझे मैं तैयार हूं मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मुझे और मेरे समर्थकों को न्याय मिलेगा सांसद। मुझे और समर्थकों को जाँच एजेंसियों पर भरोसा। जल्द से जल्द ये जाँच करके निर्णय देना चाहिए।
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा देश के अंदर न्यायपालिका पर मुझे भरोसा जाँच में फेडरेशन का कोई रोल नहीं। पहलवानों की डिमांड रोज बदल रही है। इस्तीफा देने का मतलब आरोप को स्वीकार करना मेरा कार्यकाल समाप्त हो रहा है अपराधी बनकर मुझे पद नहीं छोड़ना।
चुनाव और नई बॉडी बनने पर मेरा पद स्वतः समाप्त होगा कमेटी की रिपोर्ट आने के पहले ही मैं सुप्रीम कोर्ट गया। सांसद ने मीडिया के माध्यम से किया सवाल। नाबालिग को जाँच कमेटी के सामने क्यों नहीं लाया जा रहा। मैंने सरकार और कमेटी के निर्णय का सम्मान किया है और करता रहूंगा।
सांसद का पद मुझे विनेश फोगाट की कृपा से नहीं मिला बृजभूषण ने पीसी में ये बात कही और साथ ही ये भी कहा कि मुझे अध्यक्ष का पद किसी की कृपा से नहीं मिला एक ही परिवार एक ही अखाड़ा विरोध कर रहा एक फेमिली एक अखाड़ा यह नहीं चलेगा इन लोगों ने 4 महीने में कुश्ती का नुकसान किया है। पूरे मामले में उद्योगपतियों और कांग्रेस का हाथ है। प्रियंका गाँधी को पूरे मामले की जानकारी नहीं है लेकिन मुझे न्यायपालिका और जाँच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है मुझे पता है की मैं निर्दोष हूँ जब जाँच रिपोर्ट आएगी तो सबको पता चलेगा उन्हें न जाँच रिपोर्ट पर न पुलिस पर भरोसा मुझे पतंजलि से कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है।
आज पूरा बाजार नकली उत्पादों से भरा पड़ा है। बाबा रामदेव पर भी सांसद शरण सिंह ने इशारे से बोले 50 हजार करोड़ के आदमी है मुझे जिंदा रहने दो प्रदेश के सभी नेता मेरे बारे में जानते है अखिलेश यादव को धन्यवाद देना चाहते हैं सभी दल के नेता मेरे बारे में जानते हैं।
बोलते बोलते भावुक हुये सांसद। मैं 5 भाइयों और बेटे का दाह संस्कार कर चुका हूं इससे बड़ा कष्ट का दिन नहीं आया मैं फिर साफ सुथरा होकर मिलूंगा गारंटी के साथ कह रहा की साफ मिलूंगा।

