यूपी निकाय चुनाव के प्रथम चरण की शुरुआत हो चुकी है। आज सुबह 7 बजे से ही मतदान जारी है। निकाय चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार का भरपूर उपयोग कर रहे है। लोगों में चुनाव को लेकर उत्साह और जोश देखते बन रहा है। आम जनता के अलावा जन प्रतिनिधि, प्रत्याशी समेत राज्य मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी इस चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।
बता दें कि पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ने भी अपने मतदान का प्रयोग किया है। उन्होंने अपना वोट लखनऊ में डाला है। वोट डालने के बाद उन्होंने प्रचंड जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार पहले से ज्यादा सीटों पर सीट दर्ज करेगी। इसके साथ ही भाजपा के ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशियों की जीत का दावा भी किया।

