5 मई शुक्रवार को हुई SCO मीटिंग में अनेकों देशों ने हिस्सा लिया ,एससीओ में हिस्सा लेने के लिए दो दिवसीय भारत दौरे पर आए बिलावल भुट्टो जरदारी समिट खत्म होते ही पाकिस्तान वापस लौट गए। भारत में एससीओ सम्मेलन में आतंकवाद के मुद्दे पर घिरने के बाद बिलावल ने पाकिस्तान से इस कार्यक्रम को लेकर एक बयान भी जारी किया हैं जिसमे बिलावल ने SCO मीटिंग की सफलता के लिए पाकिस्तान को करार दिया है |
फिर उगला बिलावल भुट्टो ने ज़हर
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने शुक्रवार को गोवा से अपने देश वापस लौटने के बाद भारत के खिलाफ एक बार फिर से जहर उगला है. उन्होंने कहा कि भारत की आलोचना के पीछे उसकी अपनी असुरक्षा की भावना हैं इतना ही नहीं बीजेपी और आरएसएस दोनों ही हर मुसलमान को आतंकवादी बताने की कोशिश कर रही हैं साथ ही आपको बता दें की बिलावल भुट्टो एससीओ के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार (4 मई) को भारत पहुंचे थे, हालांकि, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की तरफ से आतंकवाद के मुद्दे पर घेरे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने (जयशंकर ने) जो भी कहा वह उनकी मर्जी है। इतना ही नहीं बिलावल ने बताया की पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को समान अधिकार हैं साथ ही पाकिस्तान में, हिंदू समुदाय के लोग एमएनए और एमपीए बनते हैं |
इतना ही नहीं बिलावल भुट्टो ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ पाकिस्तान के बलिदान को दुनिया को बताना चाहिए साथ ही भारतीय विदेश मंत्री की आलोचना के संबंध में सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय मंत्री बीजेपी की भावना का प्रतिनिधित्व कर रहे थे जो मुसलमानों के खिलाफ नीतियों को बढ़ावा देती है |

