पश्चिम बंगाल और बिहार में 30 मार्च रामनवमी के दिन शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार के नालंदा के कई इलाकों में दंगे की आग का धुंआ अब कई जगहों पर धधक उठा है लोग के अंदर खौफ है और चिंता है क्योंकि इस आग से तबाही के निशान वहां के लोंगो को साफ दिखाई दे रहा है। हालात बद से बदत्तर होते नजर आ रहें हैं क्योंकि आज सुबह भी बिहार के सासाराम में धमाका हुआ।
इससे पहले भी सासाराम के शेरगंज इलाके में एक धार्मिक स्थल के बाहर बम फेंका गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। शनिवार की भी रात भी बिहार के लोंगो की नींद उड़ गई जब दो गुट आपस में फिर भिड़ गए जमकर फायरिंग हुई करीब 14 राउंड फायरिंग की गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। इस हिंसा के बाद बिहार के सीएम ने हाई लेवल मीटिंग करते हुए स्कूल और इंटरनेट सेवाएं 4 अप्रैल तक बंद कर दी हैं जिससे कोई भी अफवाह ना फैले और दंगा फसाद ना हो सके।
सीएम नीतीश ने हाई लेवल मीटिंग में कहा कि- ‘पूरी मुस्तैदी बनाए रखें। उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। किसी भी परिस्थिति में गड़बड़ी न हो, इस पर नजर बनाए रखें। अफवाह फैलाने वालों पर खास नजर रखी जाए। बिहार की इस भयावह हिंसा में 109 लोग लिप्त पाए गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी हुई है। वहीं दूसरी तरफ बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के दिन हुई हिंसा और पथराव में पुलिस ने 57 से ज्यादा आऱोपी अरेस्ट किए हैं।

