Bihar Government Scheme: बिहार सरकार ने प्रदेश के मजदूरों के लिए नवरात्र और दिवाली से पहले बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 सितंबर, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर यह योजना शुरू की। इसके तहत बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) से पंजीकृत मजदूरों को 5000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाएगी।
इस योजना का उद्देश्य मजदूरों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर करना है ताकि वे त्योहारों को आसानी से मना सकें और अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।
किन मजदूरों को मिलेगा लाभ?
यह राशि केवल उन्हीं मजदूरों को दी जाएगी जो बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) से जुड़े हुए हैं।
- करीब 1.60 करोड़ निर्माण मजदूर इस योजना से लाभान्वित होंगे।
- प्रत्येक मजदूर के खाते में 5000 रुपये भेजे जाएंगे।
- सरकार कुल मिलाकर 802 करोड़ 46 लाख रुपये इस योजना पर खर्च करेगी।
- यह राशि वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के अंतर्गत दी जाएगी।
आवेदन की प्रक्रिया, कैसे मिलेगा लाभ?
यदि आप एक मजदूर हैं और इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं, तो इसके लिए पंजीकरण आवश्यक है।
- पंजीकरण (Registration): मजदूरों को BOCW बोर्ड में ऑफलाइन पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन नंबर: पंजीकरण के बाद मजदूरों को एक विशेष रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदान किया जाएगा।
- ऑनलाइन चेक: आधिकारिक वेबसाइट bocwscheme.bihar.gov.in पर जाकर मजदूर यह जांच सकते हैं कि उनका नाम सूची में है या नहीं।
- राशि का लाभ: यदि मजदूर का नाम सूची में शामिल है, तो उसके खाते में ₹5000 की राशि सीधे भेज दी जाएगी।
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं मजदूरों को मिलेगा जो पंजीकृत हैं। यदि कोई मजदूर अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, तो उसे पहले बोर्ड से जुड़ना होगा।
मुख्यमंत्री का संदेश और नया पोर्टल लॉन्च
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मजदूरों के लिए यह राहतकारी योजना लागू करने के साथ ही मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना पोर्टल भी लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से मजदूर आसानी से सरकार की अन्य योजनाओं और लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
त्योहारों पर मजदूरों को आर्थिक सहारा
नवरात्रि और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को अक्सर आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिहार सरकार की यह योजना ऐसे परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
इस आर्थिक सहायता से मजदूरों को अपने परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी। साथ ही वे त्योहारों को खुशी और सम्मान के साथ मना सकेंगे।
ये भी पढ़ें : Weather Update: आज के मौसम का हाल दिल्ली में गर्मी, यूपी-बिहार और महाराष्ट्र में Heavy Rainfall की चेतावनी
ये भी देखें : PM Modi के 75वें जन्मदिन पर Gujarat में चला महा रक्तदान अभियान